15 मिनट में बदल गई इस दिव्यांग की जिंदगी, जानिए कैसे

    15 मिनट में बदल गई इस दिव्यांग की जिंदगी, जानिए कैसे

    जामताड़ा (JAMTARA) - आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उत्तम माल नामक एक सौ प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति को मात्र 15 मिनट में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित श्रीमान मरांडी ने बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृत किया.

    15 मिनट में पेंशन स्वीकृत

    मौके पर उत्तम माल ने बताया कि वे आंखों से पूरी तरह से अंधे हैं. गांव के लोगों को बार-बार बोल कर पेंशन के लिए ब्लॉक ऑफिस जाते थे, लेकिन ऑफिस की दर-दर ठोकरें खाकर हार चुका था. फिर आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की बात सुनकर एक आस जगी. जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर पेंशन की फरियाद लगाई. वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला बीडीओ की नज़र उत्तम माल पर पड़ी और उनका पेंशन मात्र 15 मिनट में स्वीकृत हो गई. इसके बाद उन्होंने बीडीओ साहब और झारखंड सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त की.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news