ऑनलाइन इंट्री मामले में धनबाद के निरसा, सिंदरी और झरिया झारखंड में आगे


धनबाद(DHANBAD) - उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त, कमल जॉन लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई. आयुक्त ने मतदाता सूचि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक प्राप्त सभी प्रकार के आवेदनों, उनके निष्पादन के साथ साथ आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री, प्रक्रियाधीन आवेदन और स्थलीय जांच के लिए प्रेषित आवेदनों की समीक्षा की. ईआरओ नेट और गरुड़ा ऐप द्वारा की जा रही इंट्री की प्रगति प्रतिवेदन को भी देखा.
दिव्यांग मतदाताओं की सूची की भी समीक्षा
साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने संबंधित कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 1 नवंबर से अब तक कुल 97,188 आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित की गई है. साथ ही अन्य 18587 आवेदनों की इंट्री पाइप लाइन में हैं. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन इंट्री के मामले में धनबाद जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र निरसा, सिंदरी एवं झरिया राज्य अंतर्गत टॉप 15 की सूची में शामिल है. जिले में जनसंख्या के अनुपात में मतदाताओं की दर लगभग 66% है. बैठक में आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कमल जॉन लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तसंदीप सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) डॉ कुमार ताराचंद, अपर समाहर्ता आपूर्ति, डीसीएलआर, निदेशक डीआरडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.
रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+