"पलामू के लोगों को निगेटिविटी से बचाएगी गीता पाठशाला "

    "पलामू के लोगों को निगेटिविटी से बचाएगी गीता पाठशाला "

    पलामू (PALAMU) - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सद्भावना भवन के नए शाखा का उद्घाटन हैदरनगर प्रखण्ड के चेचरिया ग्राम में बी.के नीलम दीदी ने फीता काट कर किया. बी.के नीलम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने और राजयोग के द्वारा नकारात्मक प्रवृति से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से नए शाखा (गीता पाठशाला) का उदघाटन किया गया है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैदरनगर के समाज सेवी लाल बाबू, किसान मित्र सब्बीर आलम, खडगडा पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र पासवन उपस्थित थे. लाल बाबु ने संस्था का उदेश्यों को समझा किया और संस्था से जुड़ने और राजयोग विद्या सीखने के लिए ग्रामीणों से अपील की. उन्होंने कहा कि शाखा का उद्घाटन होना इस गांव के लिए बहुत ही गौरव की बात है. वहीं किसान मित्र सब्बीर आलम ने राजयोग पर प्रकाश डाला. बी.के. नम्रता ने कमेंट्री द्वारा परमात्म योग की अनुभूति कराई. ब्रिज बिहारी पांडे ने संगीत के माध्यम से  लोगों को ईश्वरीय संदेश दिया. वहीं  मंच का संचाल बी.के नीरज ने किया. इस कार्यक्रम में बी.के पूनम, बी.के रनधीर, बी.के पंकज, बी.के ललन, बी.के संजय,बी.के कुम कुम, बी.के रामदेव, बी.के नमन के साथ सैकड़ो लोग मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news