बीजेपी की हेमंत सरकार को नसीहत, खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट, राजनीति छोड़ व्यवस्था दुरुस्त करें

    बीजेपी की हेमंत सरकार को नसीहत, खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट, राजनीति छोड़ व्यवस्था दुरुस्त करें

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - साऊथ अफ्रिका से आया कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन खतरनाक रूप अख्तियार कर रहा है. दुनिया के कई देशों ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी है, ऐसे में देर न करते हुए और राजनीतिक द्वेष से परे झारखंड राज्य सरकार को केन्द्र को सलाह देने की बजाए अपनी व्यवस्था दुरूस्त करनी चाहिए. राज्य के तमाम सार्वजनिक जगहों पर जांच को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिख रही है. स्टेशनों, बस स्टैड में उतरने वाले लोग अपने- अपने गंतव्य को निकल जा रहे हैं जो खतरनाक साबित हो सकता है. ये कहना है झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी का. उन्होंने द न्यूज़ पोस्ट से खास बातचीत में कहा कि कोरोना  के सेकेंड वेभ ने जो तबाही मचाई उसको देखते हुए अगर अब भी नहीं चेते तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं. कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड सरकार से इस मुद्दे पर राजनीति छोड़ कोरोना जांच को लेकर व्यवस्था दुरूस्त कर एहतियातन कदम उठाने की गुज़ारिश की है. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री लगातार केन्द्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद करने की मांग मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं वहीं प्रदेश भाजपा ने अपने राज्य के हालात देखकर उचित कदम उठाने की गुजारिश की है.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news