115 साल पुराने गया पुल की मरम्मति की आज भी बाट जोह रहे धनबादवासी

    115 साल पुराने गया पुल की मरम्मति की आज भी बाट जोह रहे धनबादवासी

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद की लाइफ लाइन नया बाजार फ्लाईओवर और फ्लाईओवर को धनबाद से जोड़ने वाला लगभग 115 साल पुराना गया पुल अंडरपास पता नहीं कब तक अपनी हालत पर आंसू बहाता रहेगा. अंडरपास के ऊपर के जर्जर चादरों को तो पिछले दिन फ्लाईओवर को बंद करने के दौरान रेलवे ने ठीक किया पर पूरी तरह इसकी हालत कब ठीक होगी, ये चिंता का विषय है.  

    बिना गिरे-पड़े अंडरपास की सड़क को पार कर लिया तो आपकी किस्मत

    अंडर पास के नीचे की सड़क इतनी जर्जर गई है कि अगर आप बिना गिरे-पड़े अंडरपास की सड़क को पार कर लेते हैं तो यह आपकी किस्मत की बलिहारी है. यह बात अलग है कि उसी के बगल में अंडरपास बनाने की योजना बनी है लेकिन ये योजना अभी सिर्फ कागज पर ही है. अंडरपास के महत्व को इतने से ही समझा जा सकता है कि हर 10 मिनट में इस अंडरपास से 2,000 से अधिक गाड़ियां गुजरती हैं लेकिन सड़क को ठीक करने और रखने के प्रति कोई जवाबदेही नहीं लेता.  

    बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स हुआ सक्रिय

    शनिवार को बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने NH विभाग के कार्यालय कार्यपालक अभियंता से भेंट किया और गया पुल के नीचे टूटी सड़क और सड़क में बने गड्ढों को ठीक करने की मांग की. बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया का कहना है कि यह बात सही है कि गया पुल चौड़ीकरण का प्रयास हो रहा है लेकिन यह दीर्घकालीन योजना है. अभी तत्काल गया पुल के नीचे की सड़क को ठीक करना बेहद जरूरी है. हालांकि, बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स दशकों से इसकी मांग करता रहा है. सुरेंद्र अरोड़ा जब बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने इस मामले को गंभीरता से उठाया था. बता दें कि 1904 में हावड़ा नई दिल्ली ग्रैंड कॉर्ड लाइन अस्तित्व में आई और उसी समय से यह अंडरपास काम कर रहा है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news