देवघर में साइबर अपराधियों का दुःसाहस , रेड करने गई पुलिस टीम पर बोला हमला , बाल-बाल बचे डीएसपी सुमित प्रसाद

    देवघर में साइबर अपराधियों का दुःसाहस , रेड करने गई पुलिस टीम पर बोला हमला , बाल-बाल बचे डीएसपी सुमित प्रसाद

    देवघर में साइबर अपराधियों दुस्साहस इतना बढ़ गया कि पकड़ने गए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद और पुलिसकर्मियों पर ही हमला बोल दिया। हालांकि इस हमले में साइबर डीएसपी बाल-बाल बच गए लेकिन आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    शनिवार के दिन साइबर थाना की पुलिस सारठ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में छापामारी कर रही थी।सूचना के आधार पर सीएसपी संचालक संतोष यादव को पकड़ने गई थी। सीएसपी संचालक पर साइबर अपराधियों के साथ साठ गांठ  की सूचना पुलिस को मिली थी। इस दौरान जब पुलिस टीम ने संतोष को पकड़ने का प्रयास किया तो उसके पिता सुखदेव यादव, मां बच्ची देवी, बहन ममता कुमारी, भाई शुभम यादव ने पुलिस वालों पर पथराव शुरू कर दिया और हमला बोल दिया। इसकी वजह से साइबर थाना के एसआइ हरीश सिंह, आशीष कुमार, महिला पुलिस कर्मी शांति कुमारी, अन्य पुलिस कर्मी दीपेश कुमार, सपन कुमार मंडल व प्रदीप कुमार मंडल घायल हो गए। जबकि साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद बाल-बाल बच गए। पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया और उसके बाद पांचों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सिलसिले में साइबर थाना के इंस्पेक्टर महेन्द्र दास के बयान पर संबंधित थाना में पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं सभी घायलों का इलाज सारठ सीएचसी में कराया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं इस सिलसिले में साइबर थाने में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन मोबाइल समेत अन्य सामान भी बरामद किया।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news