धनबाद में एक संग 11 आदिवासी जोड़ों ने साथ जीने-मरने की कसम खायी

    धनबाद में एक संग 11 आदिवासी जोड़ों ने साथ जीने-मरने की कसम खायी

    धनबाद (DHANBAD) : झारखण्ड में सक्रिय 54 मारवाड़ी महिला सम्मेलन में धनबाद की हीरक शाखा की ओर से धनबाद -गोविंदपुर रोड स्थित अपने घर परिसर में 11 आदिवासी जोड़े का सामूहिक विवाह शुक्रवार को कराया गया. परिसर में बनाए गए 11 मंडप में शादी की रश्म पूरी की गई. इसके लिए मारवाड़ी समाज के 11 लोग कन्यादान के लिए आगे आए, और उन्होंने पत्नी के साथ मंडप पर बैठकर कन्यादान किया. मारवाड़ी महिला सम्मेलन की हीरक शाखा का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

    सराहनीय और पुनीत कार्य

    समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वास्तव में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की हीरक शाखा का यह कार्य सराहनीय है. निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी महिलाएं अपने घरेलू दायित्वों को संभालते हुए सामाजिक कार्यों में आगे आ रही हैं. उन्होंने मारवाड़ी महिला सम्मेलन की हीरक शाखा अध्यक्ष साधना देवरालिया, सचिव पिंकी अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष सुनीता पसारी समेत पूरी टीम के प्रति आभार प्रकट किया. वनवासी कल्याण केंद्र के अध्यक्ष जयप्रकाश देवरा ने कहा कि उन्होंने 5 वर्ष पूर्व अपने पोते के विवाह के उपलक्ष में उसी मंडप पर 11 जोड़े आदिवासियों का सामूहिक विवाह कराया था.

    राज्य में कुल 54 शाखाएं

    मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष रेनू दुदानी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में 54 शाखाएं सामाजिक कार्यों में लगी हुई हैं.  कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मला तुलस्यान , भाजपा नेता हरि प्रकाश लाटा, डीपीएस हीरक शाखा के अध्यक्ष रामप्रसाद कटेसरिया, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news