गैंग्स ऑफ़ वासेपुर अहाते में खड़ी हैं थार, स्कार्पियो और सफारी..., सब फोकट की

    गैंग्स ऑफ़ वासेपुर  अहाते में खड़ी हैं थार, स्कार्पियो और सफारी..., सब फोकट की

    धनबाद (DHANBAD) : गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की तीसरी पीढ़ी को चाहिए सबकुछ लेकिन फ्री में. एक से एक महंगी गाड़िया इनके आलीशान घरों और बंगलों की शोभा बढ़ाती है. लेकिन यह लोग किसी तरह एक बार फाइनेंस करा लेने के बाद फिनांसर को भुगतान नहीं करते हैं. तगादा करने अगर कोई जाता भी है तो ये अपनी धौंस जमाते हुए लगते हैं हथियार साफ करने. कभी-कभी तो हथियार दिखा कर धमका भी देते हैं, लेकिन फिनांसरो को साहस नहीं होता कि गाड़िया खींच कर ले जाए.

    सही समय देख गाड़ी लेने पहुंचे फिनांसर

    इसका खुलासा तब हुआ जब एक तरफ पुलिस प्रिंस खान के घर में छापामारी कर रही थी. तो दूसरी तरफ फाइनेंस कंपनियों के एजेंट गाड़ी उठाने के लिए पहुंच गए. यही उन्हें सही समय दिखा. जानकारी के अनुसार, फिनांसर कंपनी के प्रतिनिधि प्रिंस खान के अहाते में खड़ी थार, स्कार्पियो और सफारी गाड़ी को जब्त कर ले गए. बता दें कि बुधवार को जमीन कारोबारी नन्हे खान को दिनदहाड़े गोलियों से उड़ा दिया गया था. उसके आठ घंटे बाद ही प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेवारी ली थी और छह माह के भीतर गैंस्टर फहीम खान की सल्तनत को खत्म करने की धमकी दी थी. फहीम खान अभी जमशेदपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. प्रिंस खान उसके बहन का बेटा है. वैसे पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है और पुलिस की तीन टीम बिहार, बंगाल और अन्य प्रदेशो में छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news