स्वच्छता में इस साल जमशेदपुर को 12 वां रैंक प्राप्त, बना भारत का पहला थ्री स्टार रैंकिंग वाला शहर

    स्वच्छता में इस साल जमशेदपुर को 12 वां रैंक प्राप्त, बना भारत का पहला थ्री स्टार रैंकिंग वाला शहर

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) -  शहर को पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण सम्मान के तहत दो-दो अवार्ड मिले हैं. स्वच्छता में इस साल जमशेदपुर ने 12 वां रैंक हासिल किया है. वहीं पूर्वी भारत का पहला थ्री स्टार रैंकिंग वाला शहर बना है. इसके तहत जमशेदपुर शहर को सफाई मित्र चैलेंज सम्मान मिला है. उसके साथ ही पांच करोड़ का ईनाम भी मिला है. पुरस्कार लेकर जमशेदपुर अक्षेस की टीम जैसे ही लौटी उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ.

    ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    स्वागत में सफाईकर्मी, जेएनएसी के अधिकारी और कर्मचारी के साथ साथ स्वच्छता अभियान से जुड़े ब्रांड एंबेसडर खुशी से झूम उठे. सभी ने ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रॉफी लेकर शहर की सड़कों पर जश्न मनाया और शहर को और बेहतर रैंकिंग दिलाने का संकल्प लिया. जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने इसका श्रेय पूरे शहर वासियों के साथ सफाई मित्र एवं ब्रांड एंबेसडर को देते हुए कहा कि 4370 शहरों में 12 वां स्थान पाना वाकई मायने रखता है. उन्होंने इंदौर के तर्ज पर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि इंदौर लगातार पांचवीं बार देश में पहले स्थान पर रहा है, जबकि पूर्वी भारत में जमशेदपुर पहला शहर है, जिसे थ्री स्टार रैंकिंग हासिल हुई है. उन्होंने बताया, कि इनाम के रूप में मिले पैसे को सरकार के गाइड लाइन पर खर्च किया जाएगा.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news