साइबर अपराधी ने सब्जी विक्रेता के 2700 रुपए उड़ाए

    साइबर अपराधी ने सब्जी विक्रेता के 2700 रुपए उड़ाए

    पलामू (PALAMU) : हुसैनाबाद के अंबेडकर चौक स्थित सब्जी विक्रेता मोहम्मद कयूम राईन के एसबीआई खाते से साइबर अपराधियों ने 2700 रुपए उड़ा दिए. साइबर अपराधियों ने फ़ोन कर अपने आप को आर्मी का जवान बताया. उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद क्षेत्र में ही उनका कैंप लगा है. उन्हें सब्जी की सख्त जरूरत है. उन्होंने सब्जी विक्रेता को कहा कि वो व्हाट्सएप पर सब्जी का लिस्ट भेज रहे हैं. सब्ज़ी पैक कर दो, हम अपना आदमी भेज रहे हैं. जब सभी सब्जी पैक कर मो कय्यूम राईन ने पैसे का हिसाब भेजा तो साइबर अपराधियों ने विक्रेता कयूम राईन को फोन पे का एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने को कहा. क्लिक करते ही कयूम राइन के खाते से पैसा कट गया. जब पैसा खाता से कटने का मैसेज आया तब पता चला कि ये साइबर क्राइम वाले थे.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, हुसैनाबाद(पलामू)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news