रांची की मेयर आशा लकड़ा बनी भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री

    रांची की मेयर आशा लकड़ा बनी भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री

    रांची : भाजपा अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा ही कार्यरत रहती है. इसी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में पांच नए चेहरे को शामिल किया है. रांची की मेयर और झारखंड प्रदेश भाजपा की विशेष कार्यसमिति सदस्य आशा लकड़ा को भाजपा ने राष्ट्रीय मंत्री के पद के लिए मनोनीत किया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आशा लकड़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. राष्ट्रीय मंत्री बनने पर रांची नगर-निगम की मेयर आशा लाकड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ तमाम कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news