ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेच रहे थे नकली सामान, चार धराए

    ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेच रहे थे नकली सामान, चार धराए

    पलामू (PALAMU) : ब्रांडेड कंपनी के नाम पर  नकली उत्पाद बेचने वाले चार इलेक्ट्रिक दुकानदारों को  स्पीड सर्च  सिक्युरिटी प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड   ऑफिसर ने हुसैनाबाद पुलिस के सहयोग से गिरफ़्तार किया है. इस संबंध में फील्ड ऑफिसर विशाल मंडल ने बताया कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के कई दुकानदारों द्वारा एंकर कंपनी की डुप्लीकेट इलेक्ट्रिक उत्पाद बेचे जाने की सूचना मिल रही थी. इसके सत्यापन के लिए हुसैनाबाद पुलिस के सहयोग से शहर के कई दुकानों में जांच की गई.  जांच के दौरान चार दुकानों से एंकर की डुप्लीकेट वायर, बजाज फैन, हैवेल्स की वायर समेत कई  नकली सामान  बरामद किया गया. पकड़े गए दुकानदारों में सोनी एलेक्ट्रॉनिक के मालिक, पप्पू भगत, देव इलेक्ट्रिक दुकान के मालिक उमाशंकर कुमार, आकाश  एलेक्ट्रिक दुकान, आकाश, अली इलेक्ट्रॉनिक, मुराद अली  के नाम शामिल है. इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि  फील्ड ऑफिसर के लिखित शिकायत पर उक्त चारों के दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज  करते हुए मेदिनीनगर न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है.

    रिपोर्ट: एस के चंदेल, हुसैनाबाद(पलामू)   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news