भगवान बिरसा जयंती पर मंत्री ने देवघर मार्ट वेबसाइट का किया शुभारंभ

    भगवान बिरसा जयंती पर मंत्री ने देवघर मार्ट वेबसाइट का किया शुभारंभ

    देवघर ( deoghar) -  आबा बिरसा मुण्डा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवघर में राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा ऑनलाइन वाणिज्यिक प्लेटफॉर्म Deoghar Mart वेबसाईट का शुभारंभ किया गया. इस दौरान उन्होंने देवघर मार्ट ऑनलाईन बाजार से प्रथम ग्राहक के तौर पर विभिन्न साग्रियों की ऑनलाईन खरीदारी भी की. साथ ही सभी से आग्रह करते हुए बाबा नगरी के स्थानीय कारीगरों व स्वयं सहायता समूह की दीदियों को समृद्धि की ओर ले जाने के इस प्रयास में सहयोग करने का आग्रह किया. मंत्री ने कहा कि देवघर जिला से जुड़े सामग्रियों के साथ लघु एवं कुटीर उद्योग-पेड़ा उद्योग, लोहारगिरी उद्योग, मिट्टी के बर्तन निर्माण, सिलाई-कढ़ाई, बंबू उद्योग, लाह चुड़ी और लहठी उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, झारक्राफ्ट, जेएसलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित समान के अलावा स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित सामानों को सूचीबद्ध करते हुए प्रथम चरण में 100 वेंडर के साथ-साथ 50 कारीगर और एसएचजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा निर्मित सामानों को मार्ट के जरिये लॉन्च किया गया है।धीरे-धीरे देवघर जिला के सभी कामगारों को देवघर मार्ट से जोड़ते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जायेगा।इस अवसर पर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि यहाँ के ग्रामीण कारीगरों को उनके उत्पाद का सही मूल्य दिलाने के लिए देवघर मार्ट की दिशा में बहुत पहले से प्रयास किया जा रहा था,भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर यह सपना साकार हुआ है।इन स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने में देवघर मार्ट मील का पत्थर साबित होगा।मंत्री द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 12 करोड़ 9 लाख 67 हज़ार 500 राशि की 129 योजनाओं का शिलान्यास और 20 करोड़ 10 लाख 36 हज़ार राशि की 644 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।साथ ही 5 लाख 2 हज़ार 217 लाभुकों के बीच 1 अरब 12 करोड़ 48 लाख 40 हज़ार 300 रुपये की परिसम्पतियों का वितरण किया गया।मौके पर मंत्री ने राज्य की गठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जल्द ही राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और पारा शिक्षकों की समस्या का भी सम्मानजनक हल निकालने की बात कही.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news