बिहार के 8 जुआरी चतरा में 55 हजार नगद और 10 बाइक के साथ गिरफ्बतार

    बिहार के 8 जुआरी चतरा में 55 हजार नगद और 10 बाइक के साथ गिरफ्बतार

    चतरा (CHATRA) - बिहार से जुआ खेलने झारखंड आए जुआरियों के गैंग के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले की हंटरगंज थाना पुलिस ने एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देवनबार गांव इलाके से जुआ खेलते आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की है. गिरफ्तार जुआरियों के पास से छापेमारी टीम ने 75 हजार 550 रुपया नकद, 10 मोटरसाइकिल, विभिन्न कंपनियों का 7 मोबाइल और तीन सेट ताश की पत्ती बरामद किया है.

    जुआरियों के बीच मचा हड़कंप

    जुआरियों के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से जुआरियों का गैंग झारखंड के हंटरगंज में पहुंचकर ग्रामीणों को बहला फुसलाकर कम समय मे अमीर बनने का सब्जबाग दिखाकर गैर कानूनी तरीके से जुआ की मंडली सजाकर पैसे की ठगी कर रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियान चलाकर सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में से पांच बिहार के व तीन झारखंड के ही हंटरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. एसडीपीओ ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा. किसी भी परिस्थिति में गैर कानूनी जुए का कारोबार संचालित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

    रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news