आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव : नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया गया, कैसे उठाएं योजनाओं का लाभ

    आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव : नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया गया, कैसे उठाएं योजनाओं का लाभ

    सरायकेला (SARAIKELA) : आजादी के 75वां अमृत महोत्सव को त्योहार के रूप में मनाते हुए सरायकेला स्थित टाउन हॉल में मेगा शिविर सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सरायकेला गम्हरिया निवासी छुटनी महतो, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश विजय कुमार, उपायुक्त अरवा राजकमल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके तत्पश्चात लोगों के जागरूकता को लेकर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में लोक कला मंच खरसावां द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत प्रस्तुत किया गया तथा सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, डायन कुप्रथा और मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 को लेकर जागरूकता बड़े ही मनमोहक अंदाज से पेश किया गया.

    डीसी की अपील, कार्यक्रम में भाग लें

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों को ससमय लाभान्वित करना और लोगों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक करना सरकार एवं जिला प्रशासन का मुख्य उदेश्य है. उपायुक्त ने कहा कि 2 अक्टूबर से संचालित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अब तक जिले में 1.57 करोड़ राशि से विभिन्न योजनाओं के योग्य लाभुकों को लाभान्वित किया गया है. उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि 16 नवंबर 2021 से 28 नवंबर 2021 तक संचालित की जा रही सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में भाग लें तथा योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवेदन दें.

    पद्मश्री छुटनी महतो ने महिलाओं को किया जागरूक

    कार्यक्रम को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने भी संबोधित किया. उन्होंने 2 अक्टूबर से आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने तथा इसमें सहयोग करने वाले सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया. पदमश्री छूटनी महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने जीवन के संघर्ष तथा डायन कुप्रथा के खिलाफ अब तक की लड़ाई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने जिले राज्य एवं देश सभी महिलाओं से अपील की कि एक महिला दूसरी महिला को डायन बताकर उसपर अत्याचार ना करें. ढोंगी बाबा की बातों में ना आएं. अगर किसी महिला को समस्या है तो वह डॉ से मिले. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि समेत सभी मंचासीन अतिथियों ने जागरूकता के उद्देश्य से लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया. स्टॉल पर प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं विभिन्न योजनाओं की लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news