दुमका में छठ घाट सज कर तैयार, व्रतियों का इंतजार


दुमका (DUMKA) - उपराजधानी दुमका में लोक आस्था का महापर्व छठ काफी धूमधाम से मनाया जाता है. नहाए खाए के साथ ही चार दिवसीय सूर्योपासना का त्यौहार छठ की शुरुआत हो गई है. आज खरना है और जिले के छठ घाट को अंतिम रूप देने के लिए डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अंबर लकड़ा सहित तमाम पदाधिकारियों और एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने हाथ में झाड़ू लेकर बड़ा बांध छठ घाट की सफाई की. अधिकारी सहित तमाम लोगों ने पानी में उतर कर घाट की सफाई की ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी ना हो.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+