नवम्बर क्रांति के मौके पर मासस का आक्रोश मार्च, मंहगाई पर केंद्र सरकार को घेरा

    नवम्बर क्रांति के मौके पर मासस का आक्रोश मार्च, मंहगाई पर केंद्र सरकार को घेरा

    धनबाद(DHANBAD) - रूस में हुए नवंबर क्रांति के मौके पर रविवार को मासस एवं तमाम वामपंथी संगठनों के द्वारा धनबाद जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय आक्रोश मौर्चा और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.  प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में वामपंथी संगठन से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार,पूंजीवाद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कियाऔर समाजवाद के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.
    वहीं मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक अरूप चटर्जी और आनंद महतो ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और किसान आंदोलन को हर वक्त बढ़-चढ़कर समर्थन देने की बात कही.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news