बैंक ऑफ बड़ौदा में 36 लाख रू0 का फर्जीवाड़ा करने का आरोपी परीक्षा हॉल से गिरफ्तार

    बैंक ऑफ बड़ौदा में 36 लाख रू0 का फर्जीवाड़ा करने का आरोपी परीक्षा हॉल से गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD) के निरसा में बैंक ऑफ बड़ौदा के चिरकुंडा शाखा में 36 लाख 70 हजार रुपए के फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया था. जिसमें चिरकुंडा पुलिस ने कांड के मुख्य अभियुक्त कुमारधुबी ऑटो वर्क्स के मालिक मनी प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार को खरनी राजगंज स्थित कुमार बीएड कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश कुमार कॉलेज में परीक्षा दे रहा है. जिसके आधार पर उसे परीक्षा भवन से गिरफ्तार किया.

    पुलिस के हिरासत में मास्टरमाइंड

    इस मामले में कुछ दिन पहले ही मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार को कुमारधुबी स्टेशन रोड स्थित आवास से गिरफ्तार किया था. वहीं इस मामले में मास्टरमाइंड देवघर जिला के पथरोल थाना के खमारबिंद गांव का रहने वाला राजेश मंडल अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है. जानकारी के अनुसार जिला परिषद भीलवाड़ा राजस्थान के प्रशासक के हस्ताक्षर से कुमारधुबी ऑटो वर्क्स के नाम से 36 लाख 70 हजार रुपए का एक अक्टूबर 2021 को जारी चेक बैंक ऑफ बड़ौदा चिरकुंडा शाखा में जमा कर डेबिट करा लिया गया. चेक नागौरी गार्डन भीलवाड़ा शाखा से जारी किया गया था. कुमारधुबी ऑटो वर्क्स मनी प्रसाद का खाता है और उसका कुमारधुबी मैथन मोड़ में गैराज है. बता दें कि मनी प्रसाद फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर है.

    रिपोर्ट विनोद सिंह, निरसा/धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news