देर रात जब होटल में की पुलिस ने छापामारी, जोड़े को इस हाल में किया बरामद

    देर रात जब होटल में की पुलिस ने छापामारी, जोड़े को इस हाल में किया बरामद

    कोडरमा (KODERMA) के झुमरीतिलैया शहर के होटल नमस्कार में कोडरमा एसडीओ मनीष कुमार ने तिलैया पुलिस के साथ देह व्यापार की सूचना पर देर रात छापेमारी की. इसमें एक कमरे से युवक-युवती बरामद हुए. जिसके बाद एसडीओ के आदेश पर तिलैया थाना पुलिस दोनों से होटल के रूम में ही पूछताछ किया गया.

    नियम के तहत होटल में इंट्री

    मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देह व्यपार के लिए शहर के होटलों का सहारा लिया जा रहा है. जिसके बाद होटल नमस्कार में एसडीओ की छापेमारी के दौरान होटल के कमरे में एक जोड़ा को पकड़ा गया. जिनसे पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है. जबकि होटल संचालक का कहना है कि दोनों बालिग हैं. नियम के तहत पहचान पत्र और रजिस्टर इंट्री के बाद ही इन्हें होटल में कमरा दिया गया.

    देह व्यपार मामले में पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई

    जानकारी के अनुसार दोनों पति पत्नी हैं. वहीं पुलिस को साक्ष्य के रूप में मैरेज सर्टिफिकेट भी दिखाई गई है. हालांकि  इस मामले में पुलिस ने कोई बयान नही दिया है. बता दें कि एक सप्ताह पहले ही देह व्यपार के मामले में तिलैया पुलिस ने दो होटल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

    रिपोर्ट : संजय कुमार, कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news