16 दारोगा हुए इधर से उधर, जानिये कौन कहां गया

    16 दारोगा हुए इधर से उधर, जानिये कौन कहां गया

    रांची(RANCHI): पुलिस विभाग ने बड़ी फेरबदल की है. पुलिस विभाग ने 16 दारोगा स्तर के पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. इसमें रांची की महिला थानेदार विंध्यवासिनी कुमारी सिन्हा, नगड़ी थानेदार विनोद राम, कोतवाली थाने में पोस्टेड दारोगा तारिक अनवर सहित 16 दारोगा स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं. सभी को रेल विभाग के अलग-अलग जिला बलों में पदस्थापित किया गया है.

    अधिसूचना जारी 

    इसके लिए आइजी कार्मिक ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह तबादला रेल डीजी के अनुरोध पर किया गया है. इस तबादले में रांची जिलाबल, जमशेदपुर जिलाबल, पाकुड़ जिलाबल, रामगढ़ जिलाबल, पलामू जिलाबल, गढ़वा जिलाबल, गुमला जिलाबल और सिमडेगा जिलाबल के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. इन सभी दारोगा को रेलवे धनबाद और जमशेदपुर में तबादला किया गया है.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news