भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि: आदिवासी अस्मिता के प्रतीक महानायक को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन

    भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि: आदिवासी अस्मिता के प्रतीक महानायक को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन

    रांची(RANCHI):
    आदिवासी समाज के महानायक और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत कहे जाने वाले भगवान बिरसा मुंडा की आज 125वीं पुण्यतिथि हैं. आज भगवान बिरसा मुंडा की शहादत के कुल 125 साल पूरे हो चुके हैं और 15 नवंबर को उनके जन्म के 150 साल पूरे होंगे. वहीं आज इस मौके पर कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुचे थे. उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन साथ ही राज्यसभा सांसद महुआ माजी मौजूद थी. सीएम ने पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, साथ ही उन्हे नमन किया जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात चीत भी की. मीडिया से रूबरू होने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा की 125 वी पुण्यतिथि हमारे लिए बहुत मायने रखती है. उन्होंने आगे कहा की हमें इस बात का गर्व है की भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड के लोगों के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है, और हम उनकी राह पर चलने की कोशिश करेंगे. 

    बताते चले कि आज बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर खूंटी जिले सहित पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया जा रहा है. साथ ही इस ऐतिहासिक मौके पर खूंटी जिले के उलिहातू, जो बिरसा मुंडा की जन्म और कर्मभूमि है, वहाँ भी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे बिरसा मुंडा को नमन किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news