नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल, 90 की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया शोक

    नहीं रहे  कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल, 90 की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया शोक

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व गृहमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का निधन शुक्रवार की सुबह लातुर में हो गया. पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिवरीज पाटिल 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. सुत्रों के अनुसार लातुर के देवघर में उनका इलाज चल रहा था. उनके परिवार में बेटे शैलेश,बहू अर्चना और दो पोतियां हैं.

    PM मोदी ने फोटो शेयर कर जताया शोक

    PM मोदी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "श्री शिवराज पाटिल जी के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है. वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में MLA, MP, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर और लोकसभा के स्पीकर के तौर पर काम किया. वे समाज कल्याण में योगदान देने के लिए पूरी तरह समर्पित थे. पिछले कुछ सालों में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, सबसे हाल ही में जब वे कुछ महीने पहले मेरे घर आए थे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ओम शांति."

    गांधी परिवार के बहुत करीब थे शिवराज पाटिल

    लातूर लोकसभा सीट से सात बार MP रहे पाटिल को गांधी परिवार का भरोसेमंद माना जाता है. उन्होंने 1980, 2004 और 2008 में डिफेंस मिनिस्टर के तौर पर काम किया. हालांकि, मुंबई हमलों के दौरान सुरक्षा में हुई चूक की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    राहुल गांधी ने बताया अपूरणीय क्षति
    कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पाटिल के निधन पर गहरी संवेदना जताई है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है. जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्र के लिए उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे पाटिल परिवार, उनके शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ हैं."

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news