काम की बात: अब बार-बार ekyc करने के झंझट से पाएं मुक्ति, एक ही बार कर लें CKYC, पढ़े क्या है और कैसे करता है काम

    How to create CKYC NO : आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि की समय-समय पर ईकेवाईसी करने की जरुरत पड़ती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले है जिससे बार-बार एक Ekyc करने के झंझट से छुटकारा मिल सकता है

    काम की बात: अब बार-बार ekyc करने के झंझट से पाएं मुक्ति, एक ही बार कर लें CKYC, पढ़े क्या है और कैसे करता है काम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि की समय-समय पर ईकेवाईसी करने की जरुरत पड़ती है.जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानियाँ भी होती है.लोग समय निकाल कर बार-बार eKYC करवाते है जिसमे समय भी बर्बाद होता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले है जिससे बार-बार एक Ekyc करने के झंझट से छुटकारा मिल सकता है. दरअसल बहुत से कम लोग इस बात से वाकिफ है कि अगर आप एक बार सीकेवाईसी नंबर जनरेट कर लें तो आपको बार-बार Ekyc करवाने की जरुरत नहीं पड़ेगी आपकी पहचान पूरी तरह से इस तरह से डिजिटल और सेंट्रलाइज्ड हो जाती है.

     बार-बार KYC करने के झंझट से पाएं छूटकारा

    समय-समय पर सरकार की ओर से राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि की ईकेवाईसी की अधिसूचना जारी की जाती है, यदि समय निकाल कर आप इसको ना करवाएं तो आपको बहुत सारी जरूरत के कम रुक जाते है लेकिन अब आपको इनसब झंझट से छुटकारा मिलने वाला है, जहां आपको हर जगह अब आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज़ अपलोड नहीं करना है अब बायोमेट्रिक देने का झंझट पूरी तरीके से खत्म हो जाएगा.जहां अगर आप बैंक में खाता खुलवाने जाते है या म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते है तो सीकेवाईसी नंबर आपके काम को आसान बना देता है.

    क्या है ckyc ? 

    हालंकी बहुत लोग है जिनको अब तक सीकेवाईसी के बारे में पता नहीं है.उनके मन में अब यह सवाल उठता होगा कि आखिरी सीकेवाईसी है क्या तो आपको बता दें कि Ckyc 14 अंक का एक नंबर होता है.जिससे Central customer you know के नाम से जानते है.

    ये आपकी वित्तीय पहचान का एक यूनिवर्सल कोड है.जिसकी आपकी पहचान से जुड़े सभी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो एक सुरक्षित सेंट्रल सर्वर पर डिजिटल रूप से स्टोर होता है, जिसका बदले आपको 14 अंकों का कोड दिया जाता है. जिसको आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते है.सीकेवाईसी जनरेट करने के लिए आपको हर जगह केवाईसी करने के लिए कागज दिखाने के लिए अपलोड करना होगा क्योंकि जरूरत नहीं पड़ती है.

    पूरी तरह से केवाईसी को पेपर लेस बना देता है सीकेवाईसी

    सीकेवाईसी आपके वेरिफिकेशन के तरीके को पूरी तरीके से पेपरलेस बना देता है, यानि आपको बार-बार केवाईसी या कागजी कार्रवाई के झंझट से छुटकारा मिल जाता है.आपकी अनुमति से बैंक या दूसरे संस्थान में इसको एक्सेस कर सकती है और बस में कुछ ही मिनटों में आपका एक ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा.अब आप अपने फ़ोन का उपयोग कर आसान से सीकेवाईसी जनरेट कर सकते है इसकी प्रक्रिया क्या है आगे हम आपको बता देते है.

     KYC जनरेट से क्या-क्या फ़ायदा होगा

    अब चलिए आपको बता देते है सीकेवाईसी जनरेट करने का आपको क्या-क्या फ़ायदा मिलेगा तो आपको बता दें कि अगर आप कहीं बैंक में खाता खोलते है तो आपको केवाईसी की जरूरत नहीं पड़ेगी आपको बस अपना सीकेवाईसी नंबर देना है, इसके बाद आपके बैंक में किसी भी दस्तावेज को जमा करने की जरूरत नहीं है.वही अगर आप स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते है तो इस नंबर के जरिये बड़ा आसानी से कर सकते है. आपको केवाईसी अलग से नहीं करवानी पड़ती है.वही इसके साथ ही डीमैट अकाउंट खुलवाने पर सीकेवाईसी नंबर से आपकी पहचान पूरी तरीके से वेरिफाई हो जाती है.वही के साथ ही चाहे बीमा पॉलिसी लेना हो या पेटीएम या फोन पर से भुगतान ऐप्स पर भी इसका इस्तेमाल ईकेवाईसी अपडेट करने के लिए किया जा सकता है.

    ये सीकेवाईसी जनरेट करने का सही तरीका

    अब चलिए आपको बता देते है कि आप अपना केवाईसी कोड कैसे जनरेट कर सकते है तो आप अपने फोन या लैपटॉप नंबर जनरेट करना चाहते है, तो Google पर जाकर आपको सीकेवाईसी खोजना होगा, पहले लिंक को खोलना है.वही इसके बाद अब नए यूजर सीकेवाईसी पर क्लिक करें वहीं उसके बाद नंबर और कैप्चा कोड डालकर अगले प्रति क्लिक करें. इसके बाद आपको एसएमएस के तौर पर एक लिंक मिलेगा, उसी लिंक की मदद से आप अपना सीकेवाईसी कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news