हिडमा के गाने पर बवाल!पहले खूब झूमे लोग, वीडियो वायरल होने पर शुरू हुई जांच


रांची(RANCHI): छत्तीसगढ़ में भूमकाल दिवस के मौके पर डीजे पर हिडमा का गाना बजने के बाद विवाद खड़ा हो गया. इस गाना का वीडियो खूब वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. आखिर किस जगह में यह गाना बजाया गया है. इस पूरे विवाद पर अब सर्व आदिवासी संगठन ने इस विवाद को खत्म करने की कोशिश की है. जिसमें प्रेस वार्ता कर इसे गलती माना है.
दरअसल सोशल मीडिया में भूमकाल दिवस के दौरान सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में हिडमा के मारे जाने के बाद रिकार्ड किया गया गाना खूब वायरल है. जिसमें लोग ओ बम गिराने वाले की धुन पर थिरक रहे है. पूरा जुलूस है और जुलूस में शामिल महिला पुरुष युवा सब एक साथ झूम रहे है. लेकिन जब पूरे कार्यक्रम का वीडियो सामने आया तो देखते ही देखते विवाद शुरू हुआ और आखिर तक पुलिस के बड़े अधिकारियों तक मामला पहुंच गया. जिसमें अब जांच का आदेश दिया गया है.
वहीं अब सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग की ओर से इस पूरे मामले में बयान सामने आया. जिसमें बताया गया कि यह गाना गलती से बजा है और किसी को भी नक्सल या उनके किसी भी गतिविधि से कोई लेना देना नहीं है. वह सब खुद चाहते है कि नक्सल समस्या खत्म हो और अमन शांति उनके इलाके में कायम हो. कुछ लोगों की गलती के वजह से ऐसा गाना प्ले हुआ था. किसी की मंशा ऐसी नहीं है कि कोई किसी को परेशान करें.
बता दे कि हिडमा बस्तर इलाके में ही लंबे समय तक सक्रिय रहा. और जंगल में ही उसका ठिकाना था. लंबे समय तक वह नक्सल संगठन में रहा लेकिन जब उस खात्मा हुआ तो हिडमा के कई समर्थक भी सामने आए. जिसमें किसी ने गाना लिख कर उसका महिमा मंडम किया तो किसी ने सड़क पर नारेबाजी कर हिडमा को भगवान बता दिया.
4+