दर्दनाक! बच्चे के UKG के result के बाद अचानक गिरे पिता, स्कूल गेट के पास ही तोड़ा दम

    दर्दनाक! बच्चे के UKG के result के बाद अचानक गिरे पिता, स्कूल गेट के पास ही तोड़ा दम

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : असम के जोरहाट जिले से मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. एक स्कूल में अपने बच्चे का परीक्षा परिणाम लेने आए एक व्यक्ति की अचानक गिरकर मौत हो गई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्यक्ति कुछ सेकंड तक सामान्य रूप से चलते हुए नजर आता है और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ता है. यह दुखद घटना जोरहाट के सैमफोर्ड स्कूल की है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिपांकर बोरदोलोई के रूप में हुई है, जो स्थानीय सिंचाई विभाग में एक्जिक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। दिपांकर अपने बेटे का रिजल्ट लेने स्कूल पहुंचे थे, जो यूकेजी (UKG) में पढ़ता है.
    परिवार के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिपांकर स्कूल परिसर में पहुंचे ही थे कि उन्हें अचानक चक्कर आया और वे वहीं गिर पड़े. स्कूल में मौजूद शिक्षक और अन्य अभिभावक तुरंत उन्हें उठाकर पास के जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (JMCH) ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    सडन कार्डियक अरेस्ट बनी मौत की वजह

    डॉक्टरों ने बताया कि दिपांकर की मौत सडन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई. यह एक ऐसी स्थिति होती है जो अक्सर बिना किसी चेतावनी के आती है और कुछ ही पलों में व्यक्ति को बेहोश कर देती है. कई मामलों में समय पर CPR मिलने से जान बच सकती है, लेकिन कई बार यह जानलेवा साबित होती है.
    घटना के बाद स्कूल परिसर में मातम छा गया. शिक्षक, छात्र और अभिभावक सभी गहरे सदमे में हैं. 

    इस घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. वीडियो में दिपांकर कुछ सेकंड तक सामान्य दिखाई देते हैं और फिर अचानक गिर जाते हैं. इस दृश्य ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news