टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बहू और ससुर के बीच का रिश्ता, बाप और बेटी का माना जाता है लेकिन बदलते कलयुग के इस दौर में अब ससुर और बहू के बीच का रिश्ता भी कलंकित हो चुका है दरअसल बिहार के पूर्णिया जिले से एक इंसानियत को झकझोर कर देने देने वाली खबर सामने आई है.जहां एक कलयुगी ससुर ने अपनी गर्भवती बहू के साथ पहले तो रेप करने की कोशिश की, जब उसकी कोशिश नाकाम हुई तो उसने बेरहमी से हत्या कर दी.वही बेटे के साथ मिलकर उसके शव को भी छुपा दिया.
पढ़े कहां का है मामला
आपको बता दें कि ये पूरा मामला बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के नेहरू चौक स्थिति वार्ड नंबर 11 का है.अभिलाषा नाम की युवती की शादी 8 महीने पहले हुई थी.मधेपुरा की रहने वाली अभिलाषा अपने ससुराल में रह रही थी और 4 महीने से गर्भवती थी उसके ससुर की बुरी नजर थी उसके ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की लेकिन अभिलाषा ने अपने बच्चों को बचाने के लिए पूरी कोशिश की, जब उसका ससुर ने रेप की कोशिश नाकाम हो गया तो उसने गला घोंटकर अपनी बहू की हत्या कर दी.
पढ़े कैसे खुला राज
वही जब महिला का पति घर पहुंच गया तो उसने अपनी पत्नी और बच्चे के मरने का ध्यान नहीं रखा, आया उसने अपने पिता का साथ दिया उसने अपनी पत्नी की लाश अपने पिता के साथ मिलकर ठेले पर रखा और वहां मुर्गी के दाने की बोरियां रख दी और उसे ठिकाने ले जाने लगा.जब अभिलाषा की अपनी मां से बात होना बंद हो गई, तो किसी अनहोनी की आशंका से घबराकर उन्होंने तुरंत अपने भाई और परिजनों को इसकी सूचना दी. मृतका के मामा गजेंद्र मेहता जब ससुराल पहुंचे, तो ससुर घर से नदारद मिला.पहले तो महिला के पति ने मायके वाले को कहा कि वह मेला देखने गई है लेकिन घर वालों को शक हुआ जिसका बाद 112 पुलिस को फोन कर दिया जिसके बाद पूरा राज खुल गया.
पहले भी बहू के साथ कर चुका था दरिंदगी
मायके वालों का आरोप है कि पहले भी उसका ससुर अपनी बहू के साथ हैवानियत कर चुका है उसकी शुरुआत से ही अपनी बहू पर गंदी नजर थी.हालांकी इसकी जानकारी उसके पति को भी थी जब उसने अपने पति से शिकायत की तो उसके पति ने उसे चुप रहने को कहा.फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया है हालांकी उसका आरोपी ससुर अब भी पुलिस की गिरफ़्तार से दूर है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


