बारात आने से पहले ब्यूटी पार्लर से दुल्हन हुई फरार, विधवा माँ का हुआ बुरा हाल, ससुराल वालों ने मांगा खर्चा

    बारात आने से पहले ब्यूटी पार्लर से दुल्हन हुई फरार, विधवा माँ का हुआ बुरा हाल, ससुराल वालों ने मांगा खर्चा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ शादी का खुशियों भरा माहौल. जहां बारात के आने का इंतजार और दूसरी तरफ दुल्हन हुई फरार. जी हां यूपी से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां सजने के लिए ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो गई. बरात आने से पहले दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई जिसके बाद वो वापस घर नहीं लौटी. खुशियों भरा माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया. जहां बारात लड़की के घर पहुंचती वहां अब दूल्हे को पुलिस स्टेशन जाना पड़ गया.  दुल्हन की तलाशी के लिए दूल्हे ने पुलिस से गुहार लगाई.  इस सूचना के बाद एक तरफ जहां वधू पक्ष अपने बेटी की तलाश में जुट गए हैं. तो वही दूसरी तरफ अब बराती अपना खर्चा वापस मांग रहे हैं.  ऐसे में अब लड़की के  परिवार वालों पर दो-दो पहाड़ ट्यूट पड़ा है.

    जानिए कैसे भागी दुल्हन

    इस घटना के बारे  में बता दें कि ये मामला हमीरपुर की सदर कोतवाली इलाके का है. जहां एक घर में शादी भरा माहौल था. बरात आने वाली थी पर उससे पहले ही दुल्हन फरार हो गई.  बताया जा रहा है कि दरअसल दुल्हन चाची के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी. लेकिन जब चाची ब्यूटी पार्लर से अकेले घर लौटी तो शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई. वहीं घरवालों की तरफ से भी यह बताया गया है कि लड़की उसी मोहल्ले के युवक के साथ फरार हो गई है.  ऐसे में ये बात साफ है कि परिवारवालों को ये बात पता था कि युवती का किसी और के साथ रिश्ता है. अब परिवार वाले काफी परेशान है, और युवती की छानबीन कर रहे है.

    माँ ने मुश्किल से जुटाए थे पैसे

    इधर दुल्हन फरार हो गई तो वहीं दूसरी तरफ मां का बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि दुल्हन के पिता नहीं है. माँ ही एकलौती सदस्य हैं जिन्होंने बड़ी मुश्किल से पैसों का इंतजाम कर अपनी बेटी की शादी की तैयारी की थी. पति की मौत के बाद मां ने जैसे-तैसे पैसों का इंतजाम किया और शादी में इतना खर्चा उठाया. बेटी की ऐसा कदम उठाने पर मां को काफी नुकसान पहुंचा है एक तरफ परिवार वालों की इज्जत दांव पर है वहीं दूसरी तरफ बराती पैसा वापस मांग रहे हैं. जिसे लेकर अब मां परेशान है कि आखिरकार अब आगे का पैसा कैसे दिया जाएगा. मैं आपको बता दूं कि पुलिस लगातार महिला की छानबीन में जुटी हुई है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news