हर बार लड़का गलत नहीं होता ऐसा कहकर प्रेमी ने दी जान, प्रेमिका से था परेशान

    हर बार लड़का गलत नहीं होता ऐसा कहकर प्रेमी ने दी जान, प्रेमिका से था परेशान

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हर बार लड़का गलत नहीं होता ऐसा कह कर यूपी के एक बी फार्मा छात्र ने मौत को गले लगा लिया. मामला कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइसा थाना के कैमा गांव का है. जहां अपने गर्लफ्रेंड से परेशान होकर एक लड़के ने सुसाइड कर ली. लड़के की लाश घर के कमरे के अंदर पाई गई जहां उसकी जेब में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ.  इसके अलावा लड़के ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर भी एक पोस्ट डाला था, जिसमें उसने ये बात साफ की थी कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसकी गर्लफ्रेंड है. ये खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची पुलिस घटना रोकने के लिए निकल गई मगर तब तक काफी देर हो गई थी और लड़के ने मौत को गले लगा लिया.

    3 साल का रिश्ता

    इस मामले में परिवार के लोगों के मुताबिक, राहुल कोविड काल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के अधीन कोविड ऑपरेटर पद पर नौकरी कर रहा था. इस दौरान सीएचसी में काम कर रही एक महिला से राहुल के प्रेम संबंध हो गए. दोनों का रिश्ता एक-दूसरे के साथ करीब 3 साल तक रहा.  

    सुसाइड नोट पर कही ये बात

    इस लड़के की जेब से जो नोट मिला है उसमे ये लिखा था कि ‘मैं राहुल यादव मजबूर होकर आत्महत्या कर रहा हूं.  सिरायु में जो लड़की काम करती है उसने मुझसे शादी का वादा करके मेरे साथ छह महीने से संबंध बनाए और अब बोल रही है कि मर जाओ.  मुझे कई महीनो से मानसिक उतारना,मानसिक टॉर्चर किया. इससे मेरा परिवार खराब कर दिया है और अब मैं सह नहीं पा रहा हूं. हमेशा लड़के की गलती नहीं होती है इसलिए मुझे बहुत ज्यादा परेशान किया इसलिए मैं अब सह नहीं पा रहा हूं’


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news