देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी और क्या-क्या मिलती है सुविधाएं, पढ़िये


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि बड़े से लेकर बच्चे तक उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते है वहीं पीएम मोदी आए दिन अपने किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते है उनका काफिला देखकर लोग भी सोचते पर मजबूर हो जाते है कि आखिर इतना रुतबा पावर एक पीएम को दी जाती है तो इनकी सैलरी आखिर कितनी होगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है.इस बात को जानने की जिज्ञासा हर एक में होती है हालांकी कई लोग इसका सही जवाब जानते भी है,लेकिन कई लोग ऐसे भी है जिनको इसका सही जवाब नहीं पता है अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम इसे लेकर सभी छोटी-छोटी बातों का जवाब देंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर महिने कितनी मिलती है सैलरी ?
देशवासियों के सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कितनी सैलरी मिलती है और उनकी कुल आय क्या है, उनको सरकार की ओर से कौन-कौन से सुविधाएं दी जाती है ये बात सभी को जाननी चाहिए.हालांकी बहुत से लोगों के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला और पावर देखकर लगता है कि उनकी सैलरी काफी ज्यादा होगी लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि असलियत इससे बिल्कुल अलग है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी एक इंजीनियर के बराबर भी नहीं है, चलिए आपको बताते है कि आखिर उन्हें महीने में कितनी सैलरी मिलती है.
पढ़े इसका सही जवाब
आपको बता दें कि देश के प्रधान पद पर बैठने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी 50000 प्रति महीना है, इसके साथ ही उनको आबकारी भत्ता 3000 हर महीने दिया जाता है.इसके साथ ही उन्हें दैनिक भत्ता 62000 हर महीने मिलता है तो वहीं निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 45000 रुपये दिया जाता है.इनमें सभी को जोड़ा जाए तो उनकी कुल सैलरी लगभग 166000 हर महीने बनती है यानि उन्हें साल में लगभग 19.2 लाख दिए जाते है.अब आप लोग यह बात जानकर हैरान होते होंगे कि एक प्रधानमंत्री जिनके कांधे पर देश को चलाने की पुरी ज़िम्मेदारी है उसकी सैलरी आखिर इतनी कम क्यों है तो आपको बता दें कि भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र देश को चलाते है, उनके पास काफी ज्यादा पावर है लेकिन वे देश के नियम कानून के अंतरगत ही आते है इसलिए जो नियम पहले से तय किए गए है उसके अनुरूप ही उन्हें सैलरी भी दी जाती है.
जिम्मेदारी और पावर के हिसाब से दी जाती है सुविधाएं
भले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी कम हो लेकिन उनकी जिम्मेदारी है जितनी ज्यादा है उसके हिसाब से उन्हें सुविधाएं भी दी जाती है जिसमे उन्हें अधिकारिक निवास लोक कल्याण मार्ग नई दिल्ली में उपलब्ध कराया गया है उसके साथ ही उन्हें विशेष सुरक्षा समूह एसपीजी द्वारा 24 घंटे सुरक्षा के घेरे में रखा जाता है.ताकी उनकी जान की रक्षा की जा सके इसके साथ ही सरकारी विमान एयर इंडिया वन से अधिकारिक यात्राओं की सुविधा भी उन्हें दी जाती है.वही इसके साथ ही अगर वे प्रधानमंत्री पद से हट जाते हैं तो उन्हें नौकरी के बाद जीवन भर यानी आजीवन पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाता है.
4+