शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में पहुंचे PM मोदी, सियासी हलचल तेज

    शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में पहुंचे PM मोदी, सियासी हलचल तेज
    TNP DESK-: राजनीति के गलियारों में आज बड़ा दिन माना जा रहा है. वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर में शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और देशभर की नजरें इस खास कार्यक्रम पर टिकी हुई हैं.

    समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच चुके हैं.उनके पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई. भाजपा समेत कई दलों के वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग भी समारोह में मौजूद हैं.

    बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के बाद नई जिम्मेदारियों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया जा सकता है. समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यक्रम स्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं. यह समारोह आने वाले समय की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है.फिलहाल सभी की निगाहें शपथ ग्रहण के आधिकारिक ऐलान और संबोधन पर टिकी हुई हैं.



    Related News