नीता अंबानी ने लॉन्च किया 'HERoes' अभियान, महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ाए नए कदम

    Ranchi, Jharkhand
    नीता अंबानी ने लॉन्च किया 'HERoes' अभियान, महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ाए नए कदम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक नई और प्रेरणादायक पहल की शुरुआत की है.शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और कला जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के बाद, अब उन्होंने ‘HERoes’ (हीरोज़) नाम के एक विशेष मूवमेंट का आगाज़ किया है.नीता अंबानी का हमेशा से यह मानना रहा है कि महिलाओं में एक बेहतर दुनिया बनाने की अद्भुत शक्ति होती है. 

    अभियान का उद्देश्य हर महिला के भीतर छिपे 'हीरो' को पहचानना

    इसी विज़न को आगे बढ़ाते हुए, 'HERoes' अभियान का उद्देश्य हर महिला के भीतर छिपे 'हीरो' को पहचानना और उन्हें उनकी असीम क्षमताओं पर विश्वास दिलाना है। इस अभियान का मूल मंत्र है "हर नारी हीरो है.

    बनारसी साड़ी में नज़र आई नीता अंबानी 

    लॉन्च के मौके पर नीता अंबानी के लुक ने भी सबका ध्यान खींचा. वे 'स्वदेश' की तैयार की हुई एक बेहद खूबसूरत हाथ से बुनी गई बनारसी साड़ी में नज़र आई जिसे उन्होंने मशहूर डिज़ाइनर अनामिका खन्ना द्वारा हाथ से कढ़ाई किए गए ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उनकी यह सादगी और शालीनता भारतीय कला और संस्कृति के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती है.इस पहल के ज़रिए नीता अंबानी एक बार फिर देश की अनगिनत महिलाओं के लिए प्रेरणा की किरण बनकर उभरी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news