बदल गया है LPG सिलेंडर बुकिंग का समय! वायरल खबर के दावे में कितनी हैं सच्चाई पढ़िये

    LPG gas cylinder booking rule:बहुत से लोगों के मन में अब कन्फ्यूजन हो रहा है कि आखिर किस टाइम में गैस सिलेंडर बुक करें कि उनकी बुकिंग कंफर्म हो जाए.हालांकी सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे यह दावा किया जा रहा है कि गैस बुकिंग का समय बदल दिया गया है

    बदल गया है LPG  सिलेंडर बुकिंग का समय! वायरल खबर के दावे में कितनी हैं सच्चाई पढ़िये

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):अंतरराष्ट्रीय युद्ध का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है जहां इन दिनों एलपीजी गैस की सप्लाई अंतरराष्ट्रीय बाजार से बंद हो चुकी है.जिसकी वजह से लोगों में अफ़वाह फैल चुकी है कि शायद आगे गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा. इसके डर में लोग लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रहे है जिसकी वजह से सर्वर बिजी आ रहा है और लोगों का गैस सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है.बहुत से लोगों के मन में अब कन्फ्यूजन हो रहा है कि आखिर किस टाइम में गैस सिलेंडर बुक करें कि उनकी बुकिंग कंफर्म हो जाए.हालांकी सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे यह दावा किया जा रहा है कि गैस बुकिंग का समय बदल दिया गया है इसमे कितनी सच्चाई है चलिए जानते है.

    वायरल खबर में कितनी है सच्चाई

    सोशल मीडिया के इस जमाने में जैसे ही कोई त्रासदी या कोई घटना घटती है इससे संबंधित फेक खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है और लोक तरह-तरह के दावे करते है हालांकी इस पर विश्वास बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि अधिकतर बार ये अफ़वाह झूठी होती है. दरअसल एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर जो खबर वायरल हो रही है उसमे दावा किया जा रहा है अगर आप शाम 6:00 बजे बाद सिलेंडर बुक करते है तो ही आपका सिलेंडर बुक हो पाएगा जिससे लोग एलपीजी संकट से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन इसमें सच कितना है चलिए बताते है.

    एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम बदल गया है? 

    दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल खबर में बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग सिर्फ शाम के 6:00 बजने के बाद जा सकती है जिससे लोगों में काफी ज्यादा परेशानियाँ देखी जा रही है.इसको बिना सोचे लोग फॉरवर्ड करते जा रहे है जिसकी वजह से तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज को पढ़ने के बाद लोगों में कन्फ्यूजन और ज्यादा देखा जा रहा है हलांकि सच्चाई यह है कि गैस कंपनी की ओर से कोई भी बुकिंग के नियम में बदलाव नहीं किया गया है, ऐसे संदेश पर आपको बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए.दरअसल लगातार गैस की बुकिंग करने की वज़ह से सिस्टम पर इन दिनों काफी दबाव बनने की वजह से ट्रैफिक आ रहा है जिसकी वजह से भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 8 से 10 गुना ज्यादा लोग एक साथ बुकिंग करने की कोशिश कर रहा है.वही कुछ उपभोक्ता ऐसे भी है जो पिछली डिलीवरी के तुरंत बाद फिर से बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे सिस्टम पर लोड बढ़ चुका है और बुकिंग की स्पीड धीमी हो चुकी है या फेल हो रही .

    पैनिक बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं

    आपको बता दें कि कंपनी की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि गैस की कोई कमी नहीं है, पैनिक बुकिंग करने की ज़रूरत नहीं है, ये एक तकनीकी दबाव है, जिसकी वजह से बुकिंग में दिक्कत हो रही है.हालांकी शाम 6:00 बजे के बाद बुकिंग करना सही है क्योंकि यह एक और ओफ पिक टाइम है जिस दौरान सर्वर पर ट्रैफिक बिल्कुल नहीं रहता है और आसानी से एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग हो जाती है लेकिन इसके नियम को भी समझना जरूरी है, आप दिन में कभी भी बुकिंग कर सकते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news