प्री-वेडिंग या प्री-डेथ शूट! प्री वेडिंग पर कपल ने फैलाया ऐसा रायता कि लोगों ने पीट लिया माथा, देखिए

    Viral video:सोशल मीडिया पर सूट के अजीबो गरीब वीडियो देखने को मिलते है.वही एक ऐसा ही ताजा वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों ने अपना माथा पीट लिया है

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):फैशन के इस जमाने में लोग अब प्री वेडिंग सूट करना जरूरी समझते है जहां शादी से पहले ही लड़का और लड़की किसी डेस्टिनेशन यानी अच्छी जगह पर जाते है और खूबसूरत नजारों के बीच फोटोशूट करवाते है जो जिंदगी भर यादगार रहती है इस फोटो सूट में लड़का लड़की एक दूसरे पर प्यार का इज़हार करते हुए दिखते है तो कभी अलग-अलग पोज़ देते दिखते है.आए दिन सोशल मीडिया पर सूट के अजीबो गरीब वीडियो देखने को मिलते है.वही एक ऐसा ही ताजा वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों ने अपना माथा पीट लिया है.

    काफी अजीब गरीब है वीडियो

    जैसी आप वीडियो को देखेंगे उसमें एक कमरे के अंदर पानी भरा हुआ दिखाई देगा उसके ऊपर सफेद रंग के कपड़े पहने हुए लड़का और लड़की पानी के ऊपर तैरते हुए दिखाई दे रहे है.इसको देख कर कहीं से भी नहीं लगता है कि ये प्री वेडिंग शूटिंग हो रही है. सूट का एंगल जिस तरह से प्रेजेंट किया गया है देखने वाले को ये बिल्कुल अजीबोगरीब लग रहा है.यदि किसी अंजान आदमी को कमरे में भेज दिया जाए तो वह समझेगा कि दोनों मर गए है. यूनिक और अजीबोगरीब प्री वेडिंग सूट को देखकर लोग अब हैरान है.लोगों का कहना है कि प्री वेडिंग सूट या शादी शुभ मुहूर्त पर की जाती है ताकि सब कुछ शुभ हो लेकिन शादी विवाह में इस तरह का फोटो सूट कहीं से भी सही नहीं है.

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

    आपको बता दे कि प्री वेडिंग सूट का अजीबोगरी वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है.आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो मैजिक 11 सेकेंड का है जिसको अब तक लगभग मिलियन लोगों ने देखा है वहीं कई लोगों ने लाइक शेयर और कमेंट भी किया है.वही वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स भी आ रहे है.किसी ने कहा कि ‘यह किसी बदनसीब जोड़े के आत्महत्या जैसा लगता है. क्या आप कभी इस तरह का प्री-वेडिंग शूट करवाएंगे?’, तो किसी ने कहा कि ‘क्या वो शादी कर रहे हैं या फिर यह ‘क्राइम पेट्रोल’ के अगले सीज़न की एक झलक है?’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ये प्री-वेडिंग शूट है या प्री-डेथ शूट है?’, तो दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘क्या वो सुसाइड की प्रैक्टिस कर रहे हैं’.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news