TNP DESK- देश में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग कई दिनों परेशान हैं. लंबी कतारें, बार-बार चक्कर और खाली हाथ लौटते उपभोक्ताये हालात अब आम हो चुके हैं. इसी बीच एक गैस एजेंसी से जुड़े सुपरवाइजर का वीडियो सामने आया है जिसमें वह समस्या का समाधान बताने के बजाय मजदूरों को वैकल्पिक खान-पान अपनाने की सलाह देते दिख रहा है.
गैस नहीं मिल रहा है तो दही चुड़ा खाओ 🚨
— Annu (@annu_1AD) March 22, 2026
आखिर इंसान किस किस हालत का सामना करें। pic.twitter.com/poSz0YLiHW
वीडियो में सुपरवाइजर पूछता है कि क्या सभी को गैस की समस्या हो रही है इसपर सभी मजदूर हां कहते हैं. इसके बाद वह कहता है कि अगर इमरजेंसी में गैस नहीं मिल रहा है तो दही-चूड़ा खाइए. अभी नवरात्र चल रहा है फल खाइए वह यह भी कहता है कि नवरात्रि चल रही है,इसलिए फल खाने की कोशिश करें. फिर वह यह भी कहता है कि यह कोई स्थायी हल नहीं है और जल्द ही गैस की व्यवस्था कर दी जाएगी.
लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी. कई यूजर्स ने इसे आम जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील रवैया बताया है तो कुछ ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए हैं.कई लोगों का कहना है कि मजदूरों की परेशानी को हल्के में लिया जा रहा है
एक यूजर ने कहा अरे, दही चूड़ा क्यों ? नवरात्रे चल रहें हैं, नौ दिन के व्रत रखिए. गैस भी बचेगी, स्वास्थ्य भी सही रहेगा और माता रानी भी खुश होगी. दूसरे यूजर ने लिखा थोड़े समय के लिए दही चुडा खा सकते हैं इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन अगर समस्या लंबे समय के लिए हो गई तो क्या करेंगे? कुछ यूजर्स ने कहा गैस जैसी बुनियादी जरूरत की कमी को इस तरह हल्के में लेना सही नहीं है. हम कई दिनों से सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं, और हमें ऐसे जवाब मिल रहे हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+


