गैंगस्टर प्रिंस खान का नया ठिकाना पाकिस्तान!अलर्ट पर एजेंसी 

    Gangster Prince Khan's new hideout is Pakistan! Agencies on alert|गैंगस्टर प्रिंस प्रिंस खान का नया ठिकाना पाकिस्तान!अलर्ट पर एजेंसी

    रांची(RANCHI):झारखण्ड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई से अब पाकिस्तान शिफ्ट हो गया.जाँच एजेंसी को मिली खुफिया जानकारी के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गयी.सूत्रों की माने तो प्रिंस खान लम्बे समय दुबई में बैठा रहा,लेकिन जब भारत की जाँच एजेंसी ने दुबई पुलिस के साथ मिल कर जाँच तेज की और प्रिंस खान के खिलाफ एक्शन की तैयारी में थी इसी बीच वह दुबई से पाकिस्तान भाग निकला हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    सूत्रों की माने तो प्रिंस खान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया जिसके बाद दुबई में दबिश बढ़ गयी.जिसके बाद प्रिंस खान को लगा की अब बचना मुश्किल है तो उसने अपना ठिकाना पाकिस्तान को चुना है.प्रिंस खान के पाकिस्तान में होने की सूचना मिली है.बताया जा रहा है कि प्रिंस खान पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में बैठा है.जहाँ से भारत में आपराधिक नेटवर्क चला कर दहशत बनाने की कोशिश है.

    अब यह जानकारी सामने आने के बाद ATS और अन्य जाँच एजेंसी ने अपनी जाँच का दायरा बढ़ा दिया।प्रिंस खान के हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.सूत्रों की माने तो दुबई में इसके अन्य साथी भी गायब हो गए वह दुबई छोड़ कर फरार है.

    बता दे कि  प्रिंस खान दुबई में बैठ कर लम्बे समय तक झारखण्ड में अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है.झारखण्ड के धनबाद,पलामू,रांची,जमशेदपुर,बोकारो,हज़ारीबाग ,चतरा  समेत अन्य जिलों के कारोबारी इसके टारगेट में है.व्हाट्सअप कॉल कर रंगदारी की डिमांड की जाती है.जिसमें पैसा नहीं मिलने पर अंजाम भुगतने की खुली धमकी कारोबारी को दी गयी है.

    हाल की बात करें तो प्रिंस खान का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उसने खुलेआम झारखण्ड के कारोबारी को धमकी दी थी.हथियार दिखा कर चुनौती दी गयी.पुलिस को भी  खुलेआम कहा था की हिम्मत है तो पकड़ कर दिखा दे.

    ऐसे में अब बताया जा रहा है कि प्रिंस खान का वह वीडियो भी पाकिस्तान का ही था.जाँच एजेंसी और पुलिस को गुमराह करने के लिए वह हर बार खुद को दुबई में होने का दावा कर रहा है.हालांकि अब सभी बिंदु पर पुलिस और जाँच एजेंसी अलर्ट होकर जाँच कर रही है.                                 



    Related News