देश के किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जल्द मिलेगी, जानिए किस तारीख को मिलेंगे पैसे

    देश के किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जल्द मिलेगी, जानिए किस तारीख को मिलेंगे पैसे

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- देश के अन्नदाताओं यानि किसानों का इंताजर अब खत्म होने वाला है. जल्द ही उन्हें पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त उनके खाते में आ जायेगी. सरकार की ओर से 28 जुलाई  को देश के 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में दो हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी. ऐसी जनकारी मिल रही है कि, राजस्थान के नागौर जिले में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त ट्रांसफर करने के लिए कार्यक्रम रखा गया है. जिसमे पीएम मोदी खुद बटन दबाकर ऑनलाइन किसानों के खाते में पैसे भेजेंगे. इस कार्यक्रम में बड़ी तादात में किसान शरीक होंगे.  

    किसानों के खाते में मिलेंगे 2 हजार

    सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश  भर के 8.5 करोड़ किसानों को इससे फायदा होगा . 14वीं किस्त 28 जुलाई को डायरेक्ट बेनिफिट यानि DBT के जरिए दो-दो हजार रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजे जाएंगे. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना या पीएम किसान के तहत सरकार सभी पात्र किसानों को एक साल में 6 हजार रुपए तीन किस्तों में एक निश्चित अंतराल पर दिए जाते हैं . इस योजना के जरिए सरकार का मकसद छोटे किसानों के खाते में सीधे पैसे पहुंचाना होता है ताकि उन्हें मदद मिल सके. इसे फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था पीएम किसान योजना में पंजीकरण इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर 'किसान कार्नर' में ऑनलाइन जाकर किया जा सकता है. इसके साथ ही कोई भी किसान यहां पर चेक कर सकता है कि आपका नाम इस योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल है या नहीं.  योजना का लाभ हासिल करने के लिए आपके भूलेखों का सत्यापन होने के साथ ईकेवाईसी का होना जरूरी है. इसके साथ ही बैंक खाता NPCI से लिंक भी होना चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news