टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया के दौर में कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसका नाम “कॉकरोच जनता पार्टी है.इंस्टाग्राम, X और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह हैंडल अचानक ट्रेंड करने लगा है. दावा किया जा रहा है कि 7 दिनों में इससे लगभग 6 मिलियन लोग जुड़ चुके है.यही वजह है कि अब हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर “कॉकरोच जनता पार्टी” है क्या और लोग इससे इतनी तेजी से क्यों जुड़ रहे है.तो चलिए आपको सारी बात बताते है.
पढ़िये क्यों हो रही है इसके नाम की चर्चा
🚨 क्यों बनी है “Cockroach जनता पार्टी” ? 😂🔥
— Dhruv Rathee Satire (@DhruvRathenx) May 20, 2026
आगे सुनिए… पूरा सिस्टम समझ आ जाएगा 👀⚡
और हाँ, REPOST ज़रूर करें ताकि सब तक पहुँचे 🚨 pic.twitter.com/Cc6mm6eg89
दरअसल, “कॉकरोच जनता पार्टी” कोई असली राजनीतिक पार्टी नहीं है और ना ही चुनाव लड़ने वाली कोई संस्था है. इसे एक तरह का GenZ Movement माना जा रहा है, जहां देश के युवा सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे है. यहां लोग मीम्स, वीडियो और मजेदार पोस्ट के जरिए बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था और रोजमर्रा की परेशानियों पर सवाल उठा रहे है.
पढ़िए ये पार्टी किस तरह से काम करती है
आपको बता दें कि इस आंदोलन को शुरू किया गया है ताकि आम जनता से संबंधित हर समस्या को जन-जन तक पहुंचाया जा सके.इसके नाम के पीछे भी काफी बड़ा मतलब है कॉकरोच जनता पार्टी.कॉकरोच ऐसा जीव माना जाता है जो हर परिस्थिती में अपने आप को जीवित रख सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आज का आम इंसान भी ठीक उसी तरह हर परेशानी सहते हुए जिंदगी जी रहा है. शायद यही वजह है कि युवाओं को यह नाम काफी relatable लग रहा है और लोग मजाक-मजाक में इससे जुड़ते जा रहे है.इस मूवमेंट की सबसे बड़ी ताकत इसका अलग अंदाज है. यहां लंबे भाषण नहीं, बल्कि छोटे वीडियो, फनी मीम्स और व्यंग्य भरे पोस्ट के जरिए अपनी बात कही जा रही है. यही कारण है कि GenZ यानी नई पीढ़ी इसे तेजी से शेयर कर रही है. कई लोग इसे डिजिटल दौर की नई आवाज भी बता रहे हैं.
क्या नेपाल की तरह भारत में भी कुछ बड़ा होने वाला है ?
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसकी तुलना नेपाल में हुए युवा आंदोलनों से भी कर रहे है, जहां इंटरनेट के जरिए युवाओं की आवाज ने राजनीति तक असर डाला था. हालांकि भारत में फिलहाल ऐसा कोई बड़ा राजनीतिक आंदोलन शुरू होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर साफ है कि आज का युवा सोशल मीडिया के जरिए खुलकर अपनी बात रखना चाहता है.फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी एक वायरल ट्रेंड बना हुआ है, लेकिन इसने यह जरूर दिखा दिया है कि सोशल मीडिया की ताकत कितनी बड़ी हो चुकी है. एक छोटा सा हैंडल भी कुछ दिनों में लाखों लोगों की आवाज बन सकता है.
कैसे बनी पार्टी पढ़िए
अब चलिए आपको बताते हैं आखिर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनने के पीछे की असली वजह क्या है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें देश के युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहा गया था. इस पोस्ट ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी. इसी बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया हैंडलर अभिजीत दीपके के मन में एक अलग आइडिया आया. उन्होंने मजाक-मजाक में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया पेज शुरू कर दिया लेकिन देखते ही देखते ये नाम इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा. लोगों ने इसे सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि युवाओं की नाराजगी और सिस्टम पर तंज के तौर पर लेना शुरू कर दिया. हालत ये हो गई कि कुछ ही दिनों में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया हैंडल की लोकप्रियता कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी पीछे छोड़ने लगी. अब ये सिर्फ एक मीम या ट्रेंड नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है.

