TNP DESK- तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को हमला हुआ है. यह घटना कोलकाता से सटे सोनारपुर में शनिवार को हुई. बताया गया है उन पर जुत्ते और पत्थर के साथ अंडे फेंकें गए. अभिषेक बनर्जी का कहना है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है. कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं था. अभिषेक बनर्जी को जन विरोध का सामना करना पड़ा.
रास्ते में गो बैक के नारे भी लगे
रास्ते में गो बैक के नारे के बीच उनका काफिला घिर गया. प्रदर्शनकारी उनके साथ धक्का -मुक्की किये . यहां तक कि उनकी कमीज के बटन टूट गए और कपड़े फट गए. हालात इतने बेकाबू हो गए कि अपनी सुरक्षा के लिए तृणमूल सांसद को आनन् -फानन में क्रिकेट खेलने वाला हेलमेट सिर पर पहनना पड़ा.
नाराज महिलाओं ने दिखाए काले झंडे
रास्ते में कई जगहों पर महिलाओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। जिस वजह से उन्हें अपनी चार पहिया गाड़ी छोड़कर मोटरसाइकिल का सहारा लेना पड़ा. अभिषेक बनर्जी जैसे ही सोनारपुर पहुंचे, विरोध तेज हो गया. भीड़ ने उन्हें घेर लिया और लगातार अंडे फेके गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धक्का -मुक्की और हाथापाई में उनकी घड़ी और चश्मा भी क्षतिग्रस्त हो गए.

