ठाकुर हूं मैं.. ठाकुर हूं..! छोटी सी बात पर गुस्से से तमतमा उठी HDFC बैंक की ये महिला कर्मचारी, देखें आगे क्या हुआ

    ठाकुर हूं मैं.. ठाकुर हूं..! छोटी सी बात पर गुस्से से तमतमा उठी HDFC बैंक की ये महिला कर्मचारी, देखें आगे क्या हुआ

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जब भी हम बैंक जाते है तो कई कर्मचारी हमें ऐसे मिल जाते है जो आपको इधर से उधर भटकने पर मजबूर करते है. ना ही वह आपका काम करके देते है और ना ही सही जगह बताते है, जहां जाकर आप अपने काम को करवा सकें. वैसे तो बैंक वालों के व्यवहार से बहुत लोग वाकिफ है लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे बैंक की एक महिला कर्मचारी ग्राहक पर लैपटॉप फेंकने की कोशिश कर रही है. वही वह जाति सूचक लाइन का भी इस्तेमाल कर रही है जिसमे वह अपने ठाकुर होने का रौंब दिखा रही है.

    बैंक कर्मचारियों का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है

    एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच के झगड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसको देखकर लोगों में अब बैंक कर्मचारियों का ग्राहकों के प्रति बुरा व्यवहार देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. एक तरफ जहां कर्मचारी जाति सुचक टिप्पनी कर रही है जिसको लेकर विवाद छिड़ चुका है. लोग अब महिला कर्मचारियों को बैंक से निकालने की मांग कर रहे है.चलिए अब आपको बता देते है ये पूरा मामला आखिर है कहां का.

    पढ़े कहां का है पूरा मामला 

    आपको बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश का है. जहां कानपुर में पनकी स्थिति एचडीएफसी बैंक में उस समय हडकंप मचा जब बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच हल्ला गुल्ला शुरू हो गया.वीडियो में रौंब दिखा रही महिला कर्मचारी का नाम आस्था सिंह है, जिसके खिलाफ अब लोग कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे है.लोगों का कहना है कि इसे नौकरी से भी निकालना चाहिए, नहीं तो दूसरे ग्रहकों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करेगी. जिससे एचडीएफसी बैंक की छवि खराब होगी.हलांकी अब तक बैंक की ओर से नौकरी से हटाये जाने या कानूनी कार्रवाई को लेकर कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

    लगातार अभद्र व्यवहार करती हुई दिखाई दे रही है महिला कर्मचारी

    जैसे ही आप वीडियो को देखना शुरू करेंगे आपको दिखेगा कि एक महिला बैंक कर्मचारी जिसका नाम आस्था सिंह है वह ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दे रही है.इस दौरान वह लैपटॉप फेंकने की कोशिश करती है जिसको सहकर्मी रोकते है और उसे चुप रहने के लिए कहते है लेकिन वह नहीं मानती है.वीडियो में सबसे निंदनीय दृश्य तब आता है जब महिला जाती सुचक टिप्पणी करती है और कहती है कि अपने पति को समझाओ यार...ऐसी कि तैसी.... ठाकुर हूं मैं..ठाकुर .30 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लोग काफी ज्यादा कमेंट भी कर रहे है.

    वीडियो पर लोग कर रहे है भर भरकर कमेंट

    वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है जिसमे कुछ लोग बैंक कर्मचारियों के समर्थन में भी है. एक यूजर ने समर्थन में लिखा है कि इस वीडियो की शुरुआत में ही पता लग रहा है कि वीडियो बना रही महिला के पति ने पहले एचडीएफसी एम्प्लॉय के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया होगा, तभी उसका गुस्सा फूटा है.वही एक यूजर ने बैंक को टैग कर लिखा है कि अगर आपकी तरफ से कोई काम नहीं करता है तो ऐसी जगह खाता खुलवाना ठीक है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news