मध्यप्रदेश में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत

    मध्यप्रदेश में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत

    TNP DESK: एमपी के शाहपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. जहां हरदौल बाबा मंदिर में शिवलिंग निर्माण के दौरान दीवार गिर गई. जिसमें कुल 11 बच्चे दब गए है. इस हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई है. बाकी घायल बच्चों के इलाज के लिए जल्द से जल्द अस्पताल भेज दिया गया है. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर मलबे के नीचे से लोगों को निकालने का काम किया.

    क्या है मामला

    दरअसल मंदिर के अनाद धार्मिक अनुष्ठान चल रह था, जिसमे शामिल होने के लिए हाँ पर काफी लोगों की भीड़ जमा थी,इसमे कई बच्चे भी थे. अचानक ही मंदिर के अंदर दीवार गिर गए और ये हादसा हुआ. हादसे के समय मे सभी लोग  मंदिर प्रांगण मे ही मौजूद थे. दीवार के मलबे मे सभी बच्चे दब गए. स्थानीय ने सभी को मलबे से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

    9 बच्चों की  हुई मौत

    दरअसल यह घटना आज सुबह की है. इस घटना में 11 बच्चे दब गए थे. मौके पर ही 9 बच्चों की मौत हो गई और बाकी 2 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती  कराया गया है. अभी उनका इलाज जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news