अचानक सड़क किनारे दुकानों में गई आग, मची अफरा-तफरी

    अचानक सड़क किनारे दुकानों में गई आग, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):6 जून की देर रात जमशेदपुर के मानगो आजादनगर सड़क किनारे दुकानों में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया.  स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. जिसके बाद काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

    अचानक देर रात आग लगने से मची अफरा-तफरी

    वहीं स्थानीय लोगों ने बताया गया कि अचानक देर रात आग लग गई. किसने लगाई और कैसे आग लगी, किसी को पता नहीं है. ये काफी ही घनी आबादी वाला इलाका है. अगर आग बढ़ती तो काफी बड़ी घटना घट सकती थी.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news