मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

    मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : मकर संक्रांति के त्यौहार पर स्नान-ध्यान कर सूर्य नमस्कार और दान पुण्य का विशेष महत्व है. इसको लेकर जमशेदपुर में मानगो स्वर्ण रेखा घाट सहित दोमुहानी नदी संगम पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मकर संक्रांति के दिन महा पुण्यकाल में गंगा स्नान का बड़ा महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महा पुण्यकाल में गंगा स्नान स्वर्ग में स्नान के समान माना गया है. मान्यता है कि माघ माह में संगम पर स्नान कर लेने से मोक्ष और विष्णु कृपा दोनों ही प्राप्त होता है. मकर संक्रांति का स्नान माघ का बड़ा स्नान है. जिसको लेकर आज दो नदियों के संगम पर स्नान का लाभ उठाने के लिए पहुंचे है. जहां लोगों की माने तो आज बहुत शुभ दिन है. आज के दिन का स्नान, दान का लाभ सीधे मनुष्य को मिलता है. 

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news