बगोदर के बेको में मटका फोड़ प्रतियोगिता, विधि-विधान के साथ हुआ समापन

    बगोदर के बेको में मटका फोड़ प्रतियोगिता, विधि-विधान के साथ हुआ समापन

    गिरिडीह (GIRIDIH) : बगोदर प्रखंड के बेको पश्चिम पंचायत भवन के सामने नवयुवक संघ बेको के द्वारा रविवार को मटका फोड प्रतियोगता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई. इस प्रतियोगिता मे चार टीमो ने भाग लिया. जिसमे अखरा टोला बेको,मां दुर्गा सपोर्टिंग क्लब पोखरिया,बजरंग दल बेको व नवयुवक संघ कोशी की टीम ने भाग लिया. बारी-बारी से चारो टीमो ने मटका फोड़ने का प्रयास किया. मटका 30 फीट उपर लटकाया गया था. जिसको कोशी की टीम ने फोडने मे सफलता हासिल कर प्रतियोगिता का विजेता बनी. इस प्रकार से कोशी की टीम लगातार तीसरी बार विजेता बना. विजेता टीम कोशी को अतिथियो के द्वारा 5100 सौ रुपये नगद पुरस्कार दिया गया. मौके पर बेको पूर्वी के पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी,माथुर प्रसाद,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बोर्डर,शशि कुमार महतो,उप मुखिया सुरज कुमार,चानेश्वर साव, जितेंद्र साव,बिरेन्द्र कुमार,टीकु कुमार,अनवर अंसारी,सिकन्दर अली समेत संख्या मे लोग शामिल थे.

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news