पुलिस जवान के घर लाखों के जेवर और हजारों रूपए कैश की चोरी, जांच जारी

    पुलिस जवान के घर लाखों के जेवर और हजारों रूपए कैश की चोरी, जांच जारी

    जमशेदपुर (JAMSHEPDPUR) : जमशेदपुर में पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर चोर गिरोह आये दिन अपनी करामात दिखाने में जरा भी नहीं चूकते. ताजा मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी का है. यहां बड़ौदा घाट रॉयल कॉलोनी स्थित प्रधानटोला स्कूल के पास रांची में पदस्थापित पुलिस जवान अभिषेक तिवारी के घर चोरों ने सोमवार की देर रात हाथ साफ किया. चोरों ने अलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब लाखों मूल्य के जेवर और तीस हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया. पीडित ने ज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है. शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

    लोहे की ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर

    यहां चोरों ने घर की पूर्व की ओर बनी खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया. उसके बाद कमरे में रखी अलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब लाखों मूल्य के जेवर और तीस हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया. अभिषेक फिलहाल रांची में रहते हैं. उनके भाई अमित तिवारी और घर की महिलायें घर पर थी. भुक्तभोगी बेबी देवी ने बताया कि वह जब सुबह जगे तो अलमीरा टूटा पाया. सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था. छानबीन करने पर पता चला कि घर की खिड़की की लोहे की ग्रिल भी टूटी हुई है. घटना की जानकारी पाकर आसपास के लोग जुट गये. लोगों में चोरी की घटना से दहशत बनी हुई है. सूचना पाकर बागबेड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन की. इस बाबत अमित तिवारी ने थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है. आवेदन के मुताबिक चोरों ने सोने की अंगूठी छह पीस, सोने का हार दो पीस, चैन एक पीस, मांगटीका एक पीस, नथिया एक पीस, झुमका व घर का पेपर इत्यादि सामानों की चोरी की है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news