जमशेदपुर: सुदेश महतो ने की  निर्मल डहर संकल्प यात्रा की शुरुआत, जाने निर्मल महतो की शहादत पर क्या कहा

    जमशेदपुर: सुदेश महतो ने की  निर्मल डहर संकल्प यात्रा की शुरुआत, जाने निर्मल महतो की शहादत पर क्या कहा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के साकची स्थिति बौद्धी टेंपल मैदान में आज 8 अगस्त को स्वर्गीय शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आजसू पार्टी ने निर्मल डहर संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई.  इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सही सहित आजसू पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    आदर्श पार्टी ने की निर्मल डहर संकल्प यात्रा की शुरुआत

    वहीं सुदेश महतो ने  शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर समाधि स्थल पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. और कहा कि निर्मल महतो पार्टी के संस्थापक थे. झारखंड को और झारखंड के लोगों को अधिकार आजसू पार्टी ही दिला सकती है. वही उन्होंने  कहा कि निर्मल महतो का हत्यारा गिरफ्तार हो गया है,  लेकिन साजिशकर्ता अभी तक बेनकाब नहीं हुआ है.

    सुदेश महतो ने कहा आजसू पार्टी दिला सकती है झारखंड वासियों को न्याय

    वहीं आगे सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी की ओर से  निर्मल महतो के सपनों को साकार करने के लिए संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है.  वहीं इस मौके पर झामुमो का दामन  छोड़कर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने  सनी कुमार की अध्यक्षता में पार्टी का दामन थामा.

    रिपोर्ट रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news