जमशेदपुर: एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, पढ़ें विजेता टीम को क्या मिलेगा इनाम

    जमशेदपुर: एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, पढ़ें विजेता टीम को क्या मिलेगा इनाम

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर को पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुटिमाकली में हर साल की भांति इस साल भी देश बंधु क्लब कुटिमाकली में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नेता विमल बैठा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में कीक मारकर शुभारम्भ  किया.

    शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फुटबॉल बेहद फायदेमंद है

    इस दौरान संबोधित करते हुए विमल बैठा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फुटबॉल बेहद फायदेमंद है, इसलिए पढ़ाई के साथ साथ जीवन में खेलकूद का भी अलग महत्व है, उन्होंने कहा कि इस खेल से शरीर का एक्सरसाइज भी होता है, जिससे शरीर फुर्तीला होता है, बेहतर तरीके से खेलने वाले खिलाड़ियों की भविष्य का निर्माण की भी संभावना है.

    पढ़ें विजेता टीम को क्या मिलेगा इनाम

    टूर्नामेंट में विजेता बनी स्माईल क्लब कुटिमाकली को 10 हजार रुपये और 20 किलो जिंदा पोल्ट्री, उप विजेता हलुदबनी टीम को 7 हजार रुपये और 15 किलो जिंदा पोल्ट्री, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे लायलम एवं चांडिल टीम को 5 -5 हजार रुपये और 10 -10 किलो जिंदा पोल्ट्री देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से भोलानाथ मांडी, राजेन्द्र नाथ महतो, उमेश महतो, उपेंद्र नाथ मांडी, राजू सिंह, हरि चरण बिरुआ व आनंद सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news