जमशेदपुर: सोनारी दोमुहानी दो नदियों के संगम पर कुंभ की तर्ज पर किया गया महास्नान का आयोजन, मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद

    जमशेदपुर: सोनारी दोमुहानी दो नदियों के संगम पर कुंभ की तर्ज पर किया गया महास्नान का आयोजन, मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): देशभर में महाशिवरात्रि को लेकर की धूम है. लोग अपनी-अपनी मनोकामनाएं लेकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं, और बाबा भोले को जलाभिषेक अर्पित कर रहे हैं. वहीं जमशेदपुर में भी महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है, जहां शहर के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सोनारी दोमुहानी दो नदियों के संगम पर कुंभ की तर्ज पर महास्नान किया गया. जिसके बाद भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई. साथ ही यूपी से आए 51 पुजारियों ने विशेष पूजा अर्चना की.

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद

    इस दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहें, जमशेदपुर के सैकड़ों लोग दोमुहानी दो नदी के संगम पर पहुंचे और स्नान कर भगवान भोलेनाथ पूजा अर्चना की.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news