जमशेदपुर: नशे की हालत में ऑटो चलाना पड़ा मंहगा, लोगों ने पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा   

    जमशेदपुर: नशे की हालत में ऑटो चलाना पड़ा मंहगा, लोगों ने पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):नशे की हालात में ऑटो चलना एक चालक को मंहगा पड़ गया.जहां लोगो ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी.जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर जिला पुलिस मुख्यालय के पास ऑटो ने कई गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था,तभी मालवाहक ऑटो चालक कों लोगों ने खदेड़कर पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी.इस दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिससे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.  

    टक्कर मारकर ऑटो चालक भागने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया

      बताया जा रहा है कि जिस ऑटो ने वाहनों को टक्कर मारी, उसमे दो युवक थे, जिसमे एक भाग गया, तो वहीं एक को गुस्साए लोगों ने पकड़ कर पिट दिया, और पुलिस को सौंप दिया.बताया जाता है कि मालवाहक ऑटो चालक ने पुलिस मुख्यालय के समक्ष मुख्य सड़क पर लगातार तीन कार कों जोरदार टक्कर मारा और भागने के प्रयास करने लगा. 

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     वहीं सूचना मिलने पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और टक्कर मारने वाले ऑटो चालक को अपने साथ थाने लेकर गई. और पूरे मामले की छानबीन कर रही है, मालवाहक ऑटो चालक नशे में था, एक वाहन को टक्कर मारने के बाद भागने के क्रम में अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दिया है. 

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news