जमशेदपुर : दो वर्षों बाद डॉग शो का आयोजन, 430 श्वान अपनी प्रतिभा दिखा कर जीत रहे लोगों का दिल

    जमशेदपुर : दो वर्षों बाद डॉग शो का आयोजन, 430 श्वान अपनी प्रतिभा दिखा कर जीत रहे लोगों का दिल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : दो साल के वैश्विक त्रासदी कोरोना महामारी के बाद जमशेदपुर में 71 वां, 72 वां और 73 वां डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है. जमशेदपुर के लोयोला ग्राउंड में शुरू हुआ होने वाले इस डॉग शो का उद्घाटन टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया. इसमें देशभर के विभिन्न प्रजातियों के श्वान हिस्सा ले रहे हैं. एमडी टीवी नरेंद्रन ने बताया कि डॉग शो आयोजित करने में जमशेदपुर का पुराना इतिहास रहा है. इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रजातियों के श्वान हिस्सा लेते हैं.

    शहरवासियों के लिए एक अच्छा अनुभव

    कार्यक्रम के माध्यम से शहर के लोग श्वान के अनुशासन, मारक क्षमता और प्रतिबद्धता से रूबरू हो रहे हैं. 3 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में देश भर के  430 विभिन्न प्रजातियों के स्वान हिस्सा ले रहे हैं. शहरवासियों के लिए यह एक अच्छा अनुभव रहेगा. श्वान प्रेमी श्वानों के विभिन्न नस्लों और उसके अनुशासन और मारक क्षमता को जान पाएंगे. मौके पर  टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के श्वान देशभर में अनुशासन और मारक क्षमता के लिए जाने जाते हैं. इस प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा. निर्णायक मंडली में विदेशी जज भी शिरकत कर रहे हैं.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news