गिरिडीह जेल के सिपाही को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी

    गिरिडीह जेल के सिपाही को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह जेल के सिपाही शशिभूषण को मंगलवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दिया. घटना शाम करीब आठ बजे घटी. घटना गिरिडीह धनबाद रोड के अजीडीह के पेट्रोल पंप के पास हुआ. गोली लगने से सिपाही शशिभूषण गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए.

    जेलर पर भी चली थी गोली

    इधर जख्मी शशिभूषण को किसी तरह सदर अस्पताल लाया गया. जहा से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वैसे ये स्पष्ट नहीं हो पाया है जेल के सिपाही को गोली किसने मारा, और क्यों गोली चलाई और सिपाही पर गोली चलाने वाले कितने हमलवार थे. बताते चले की इसे पहले हाल में ही गिरिडीह जेलर पर भी गोली चल चुका है. इधर घटना को लेकर पुलिस की माने तो सिपाही को गोली छाती में मारा गया.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news